कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बानसूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने वालों सात आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। बानसूर के गांव बालावास में शराब ठेकेदार पर फायरिंग सात आरोपियों को किया गिरफ्तार एक हार्डकोर और बाकी दस हजार के इनामी बदमाश थे। बानसूर थाना पुलिस ने सभी बदमाशों का मुख्य बाजारों से जुलूस निकाला और मौका तफ्तीश कराई गई। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
बानसूर के डीएसपी सुनील जाखड़ ने बताया कि बानसूर थाने के बालावास इलाके में हार्डकोर बदमाश कृष्ण यादव ने अपने साथियों के साथ छह अगस्त को शराब ठेकेदार पर बाइक से टक्कर मारकर पर जानलेवा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों द्वारा अंजाम हार्डकोर बदमाश और इसके अन्य तीन साथियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। बाकी तीन आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
सभी अपराधियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम
सभी अपराधियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हार्डकोर बदमाश कृष्ण यादव पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। घटना वाले दिन इस बदमाश ने 17 से 20 राउंड फायरिंग की। आज सभी बदमाशों की बानसूर के मुख्य रास्तों से होकर रैली निकाली गई, ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में डर बना रहे। हार्डकोर बदमाश कृष्ण यादव पर पहले भी कई मामले थाने में वांटेड चल रहे हैं।
इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने कृष्ण यादव उर्फ पहलवान पुत्र सुबे सिंह यादव निवासी बालावास बानसूर, महेश चंद्र उर्फ मुर्किया पुत्र सुबह सिंह यादव निवासी बालावास, राजेश यादव पुत्र इंद्राज यादव निवासी बालावास, प्रवीण कुमार पुत्र राजेश यादव निवासी चांदली रामपुरा, अमन यादव उर्फ प्रधान पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी चांदली रामपुरा, संजय जाट उर्फ भोलू पुत्र सुनील कुमार निवासी कालबा हरियाणा, अंकित चौधरी पुत्र गिरिराज चौधरी निवासी होलावास बानसूर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों को पकड़ने के लिए बानसूर थाने के सर इंस्पेक्टर हेमराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक का भी पूरा सहयोग रहा और उन्हीं के निर्देशन में यह सारी कार्रवाई की गई।