फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: विधायक का फरमान; राज बदला, रिवाज भी बदलना होगा, दस दिन में सुधार करो या दूसरी जगह तलाश लो, जानें मामला

Tue, 05 Dec 2023 01:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान में राज बदल गया है और अब रिवाज बदलने की कवायद शुरू हो चुकी है, जिसके चलते भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक भागचंद टाकड़ा चुनाव जीतते ही एक्शन मोड में आ गए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे विधायक भागचंद टाकडा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के बांदीकुई विधायक भागचंद टाकडा एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि राजस्थान में राज बदल गया, लेकिन रिवाज वही नजर आ रहा है। भागचंद विधायक बनते ही बांदीकुई के सरकारी अस्पताल में पहुंच गए, जहां वह टॉयलेट गंदा देखकर सरकारी मशीनरी पर भड़क गए। विधायक फिर खुद ही टॉयलेट साफ करने लगे।

विज्ञापन


राजस्थान में राज बदल गया है और अब रिवाज बदलने की कवायद शुरू हो चुकी है, जिसके चलते भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक भागचंद टाकड़ा चुनाव जीतते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। विधायक मंगलवार को अचानक उपजिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां चिकित्सक कमरों के ताला लटका मिला तो ने नाराजगी जताई। विधायक भागचंद टाकडा ने चेतावनी देते हुए कहा दस दिन में सुधार किया जाए नहीं अपनी जगह ढूंढ लें।

विधायक बनने के बाद आज भागचंद टाकडा पहली बार अपने शहर के निरीक्षण पर निकले। विधायक महिला अस्पताल पहुंचे तो टॉयलेट में गंदगी देख सरकारी मशीनरी पर भड़क गए। विधायक टाकडा ने अस्पताल के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि इस तरह की गंदगी दोबारा नहीं दिखनी चाहिए। उसके बाद विधायक खुद टॉयलेट की सफाई करने में जुट गए। चिकित्सकों सहित कर्मियों को नसीहत देते हुए कहा कि अब राज बदल गया है, तुम लोगों को रिवाज बदलना होगा। बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के आमजन को बेहतर सुविधा देनी होंगी।
विज्ञापन


विधायक भागचंद ने स्पष्ट रूप से सरकारी कर्मचारियों से कह दिया है कि या तो वह अपना रिवाज बदल लें, वरना 10 दिन के भीतर अपनी नई जगह तलाश लें। आपको याद हो तो बीते कल हवामहल विधानसभा से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य भी कड़े एक्शन में नजर आए थे और अब भाजपा के ही नवनिर्वाचित विधायक भागचंद टाकडा भी इसी परंपरा का निर्वहन करते नजर आ रहे हैं, जिसके चलते अब लगता है कि राज बदलने के बाद सरकारी कर्मचारियों को अब रिवाज भी बदलना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें