फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिफनी ट्रंप पहुंचीं जैसलमेर: स्वर्णनगरी में शाही स्वागत हुआ, सुरक्षा के बीच करेंगी ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण

Sun, 31 May 2026 08:24 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलोस के साथ जैसलमेर पहुंचीं। स्टेट गेस्ट के रूप में उनका स्वागत किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच वे सोनार किला, पटवों की हवेली और गड़ीसर झील सहित कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकती हैं।

विज्ञापन
गोल्डन सिटी जैसलमेर पहुंचीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री टिफनी ट्रंप रविवार को अपने पति माइकल बोलोस के साथ राजस्थान के जैसलमेर पहुंचीं। उनके आगमन के साथ ही स्वर्णनगरी में सुरक्षा और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं। इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर पूरे शहर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन




पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में हुआ स्वागत
टिफनी ट्रंप का विशेष विमान रविवार को जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन की ओर से उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से होटल तक रहा कड़ा सुरक्षा घेरा
औपचारिक स्वागत के बाद टिफनी ट्रंप और उनके पति को विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच जैसलमेर के प्रतिष्ठित होटल सूर्यगढ़ ले जाया गया। एयरपोर्ट से होटल तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिसकर्मी, यातायात पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी तैनात रहे। काफिले की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया। अमेरिकी ध्वज लगे वाहनों का काफिला लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।

स्टेट गेस्ट के रूप में विशेष आतिथ्य
राजस्थान सरकार ने टिफनी ट्रंप को स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया है। उनके ठहरने की व्यवस्था होटल सूर्यगढ़ में की गई है, जो अपनी शाही मेजबानी और पारंपरिक राजस्थानी वास्तुकला के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। सुरक्षा कारणों से होटल परिसर के भीतर और आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। होटल में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जा रही है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पर्यटन स्थलों का कर सकती हैं भ्रमण
सूत्रों के अनुसार, टिफनी ट्रंप अपने निजी दौरे के दौरान जैसलमेर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानना चाहती हैं। उनके संभावित कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध सोनार किला, पटवों की हवेली और गड़ीसर झील शामिल हैं। इसके अलावा रेगिस्तानी पर्यटन और राजस्थानी संस्कृति से जुड़े विशेष कार्यक्रमों में भी उनके शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि सुरक्षा कारणों से उनके विस्तृत कार्यक्रम को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

भारतीय और अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
टिफनी ट्रंप के दौरे को देखते हुए जैसलमेर में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ अमेरिकी सुरक्षा अधिकारी भी समन्वय बनाकर निगरानी कर रहे हैं। एयरपोर्ट, होटल, पर्यटन स्थलों और वीआईपी मार्गों पर विशेष सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

ये भी पढ़ें-  मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के बाद प्रशासनिक एक्शन: एसपी बदले, SHO सस्पेंड; तहसीलदार का तबादला
विज्ञापन


पर्यटन उद्योग को मिल सकती है मजबूती
स्थानीय पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि टिफनी ट्रंप जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के चर्चित व्यक्तित्व के दौरे से जैसलमेर को वैश्विक पहचान और मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरे से शहर के पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रचार मिल सकता है।

जानकारी के अनुसार, टिफनी ट्रंप का यह दौरा अल्पकालिक है और उनके सोमवार को लौटने की संभावना है। फिलहाल पूरे शहर में उनके दौरे को लेकर उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें