फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड; मामले पर एचपीसीएल का आधिकारिक बयान, जानें कैसे भड़की थी आग

Sun, 26 Apr 2026 12:51 PM IST
हिमांशु सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

Rajasthan News: पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को लगी आग पर HPCL ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि आग सीमित क्षेत्र में ही रही और केवल 6 उपकरण प्रभावित हुए हैं। कंपनी के अनुसार, रिसाव के कारण आग लगी थी। इसके लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। जानें कब तक शुरू हो पाएगी यूनिट?

विज्ञापन
पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की बहुप्रतीक्षित परियोजना पचपदरा रिफाइनरी में 20 अप्रैल को हुई आगजनी की घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए थे। इस हादसे के बाद से तरह-तरह की अटकलों का दौर जारी था और मामले की जांच भी चल रही थी। अब इस परियोजना का संचालन कर रही सरकारी कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना आधिकारिक बयान जारी किया है।
विज्ञापन


एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने इस बयान में न सिर्फ आग लगने की असली वजह बताई, बल्कि उन तमाम आशंकाओं को भी सिरे से नकार दिया है, जिनमें यह कहा जा रहा था कि यह मेगा प्रोजेक्ट लंबे समय तक ठप पड़ सकता है।

एचपीसीएल ने बताई अग्निकांड की असली वजह
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया कि घटना के पश्चात विस्तृत जांच से प्रारंभिक आकलन की पुष्टि हुई है कि आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक सीमित थी जिससे केवल 6 एक्सचेंजर और उनसे संबंधित सहायक उपकरण प्रभावित हुए हैं। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर, आग का कारण वैक्यूम रेजिड्यू एक्सचेंजर की इनलेट लाइन पर प्रेशर गेज टैपिंग पॉइंट से रिसाव होने की आशंका है।
विज्ञापन




3-4 हफ्ते में पूरा होगा काम
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुताबिक, पुनस्थार्पन कार्य जारी है और इसके अगले 3-4 हफ्ते में पूरे होने की संभावना है। सीडीयू यानी क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट को मई 2026 के द्वितीय पखवाड़े में शुरू किए जाने की संभावना है। अन्य सहायक इकाइयां योजना के अनुसार पहले से ही कमीशनिंग के उन्नत चरण में हैं। साथ ही संभावना है कि मुख्य उत्पादों (एलपीजी/एमएस/एचएसडी/नैफ्था) का परीक्षणात्मक उत्पादन मई 2026 में प्रारंभ हो जाएगा और इसके पश्चात इकाइयों को स्थिर / कमीशन किया जाएगा।
विज्ञापन

 

पीएम मोदी करने वाले थे उद्धाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल यानी मंगलवार को बालोतरा जिले के पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करने वाले थे, लेकिन आगजनी की घटना के कारण उनका प्रस्तावित दौरा स्थगित करना पड़ा। सूत्रों की मानें तो, उद्धाटन के लिए नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें