फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balotra: जमीनी विवाद में बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट, महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम

Wed, 23 Aug 2023 01:12 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

बालोतरा में जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना बायतु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बालोतरा में बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खेत में झोंपड़ी बनाने गए बुजुर्ग के साथ करीब छह से अधिक महिलाओं और पुरुषों द्वारा मारपीट की। बुजुर्ग को पकड़ कर घसीटा और दो महिलाओं ने लाठियों से अंधाधुंध बुजुर्ग की पिटाई की।

विज्ञापन


बायतु थाना इलाके के भीमड़ा गांव की घटना
पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घटना बालोतरा जिले के बायतु थाना अंतर्गत भीमड़ा गांव की है। पुलिस थाना बायतु थाना अधिकारी राजेश बिश्नोई ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह बायतु क्षेत्र के भीमड़ा गांव की है। जहां पर दो पक्षों में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 55 वर्ष का बुजुर्ग वीरमाराम निवासी भीमड़ा ने पुलिस में रिपोर्ट देते हुए बताया कि जमीन को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद चल रहा है। मंगलवार को बुजुर्ग उस विवादित जमीन में झोंपड़ी बनाने गया था। इस दौरान वहां पर मौजूद  जोगाराम, देवाराम सहित 2 महिलाओं और 4-5 अन्य लोगों ने उसके हाथ पैर पकड़कर लाठी-डंडे से मारपीट कर दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें