राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 61 उम्मीद्वारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी राज्य में अकेले ही चुनाव मैदान में है। बता दें कि राज्य की 200 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है।
इससे पहले पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी। बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर पार्टी अध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने यह सूची जारी की। जिसके मुताबिक किशन चंद शर्मा धौलपुर सीट से, बाड़ी से रामहित कुशवाहा, रामगढ़ से लक्ष्मण सिंह चौधरी, महुआ से विजय शंकर बोहरा और बयाना से सुनील कुमार जाटव पार्टी के प्रत्याशी घोषित हुए थे।