फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में विधानसभा पहुंचे बसपा विधायक

Sat, 12 Mar 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर

सार

  • विधानसभा पहुंचे बसपा विधायक
  • न्यायिक अभिरक्षा में थे विधायक
  •  इतिहास में पहली बार कोई विधायक पुलिस हिरासत में पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्याकांड का षड्यंत्र रचने के मामले के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल काट रहे राजस्थान के धौलपुर जिले के बसपा विधायक बीएल कुशवाह शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा पहुंचे। अदालत की मंजूरी के बाद कुशवाह को लेकर धौलपुर पुलिस विधानसभा पहुंची और उन्हें विधानसभा सुरक्षाकर्मियों के सुपुर्द किया। राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार कोई विधायक पुलिस हिरासत में पहुंचा। कुशवाह इन दिनों चर्चित नरेश कुशवाह (कथित बहन के प्रेमी) हत्याकांड मामले में षड्यंत्र रचने के आरोप में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं। उच्च न्यायालय की तरफ  से कुशवाह को केवल एक दिन ही विधानसभा कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। कुशवाहा ने सदन में प्रवेश करने से पहले विधानसभा सीढ़ियों में दंडवत किया और हाथ जोड़कर पूजा भी की। विधायक ने मीडिया से कहा कि वह विधानसभा में उनके क्षेत्र की समस्या उठाने के लिए आए हैं।
विज्ञापन


अदालत ने भी इस भावना को समझकर अनुमति दी है। कुशवाह ने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए क्षेत्र की समस्या उठाईं। उन्होंने सदन में कहा कि धौलपुर के लोगों को चंबल नदी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें