फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अपने ही खून की प्यासी… मां ने प्रेमी और बड़े बेटे संग जुड़वां बेटों की हत्या की

Wed, 21 Oct 2026 05:41 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीग

सार

डीग में 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी मां प्रीति, उसके कथित प्रेमी और 16 वर्षीय बड़े बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे प्रेम संबंध में बाधा आने की आशंका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग के बडेसरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक मां ने अपने प्रेमी और 16 वर्षीय बड़े बेटे के साथ मिलकर अपने ही 13 वर्षीय जुड़वां बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि दोनों बालकों के शवों पर धारदार हथियार के कट के निशान और सिर पर गंभीर चोटें पाई गईं। मृतकों की पहचान विनय और विष्णु चौधरी के रूप में हुई है। सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी मां, उसके प्रेमी और 16 वर्षीय बड़े बेटे को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


हत्या की वजह और साजिश
पुलिस जांच के अनुसार, बच्चों की मां प्रीति के अपने ही गांव के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे। महिला के 13 वर्षीय जुड़वां बेटे इस नए रिश्ते का विरोध कर रहे थे और उनके संबंध में बाधा बन रहे थे। हालांकि, 16 साल के बड़े बेटे को अपनी मां के इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं थी। रिश्ते में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए मां ने अपने प्रेमी और बड़े बेटे के साथ मिलकर दोनों बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और अपने 16 वर्षीय बेटे की मदद से दोनों मासूमों की हत्या करवा दी।

शव मिलने पर मचा हड़कंप
मंगलवार सुबह दोनों मासूम भाइयों के शव उनके घर के पास स्थित एक खाली प्लॉट में मिले। सुबह के समय जब जुड़वां बच्चे घर से बाहर निकले और काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो उनकी मौसी ने चिंता जताते हुए शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू की, जिसके दौरान पास के प्लॉट में दोनों बालकों के रक्तरंजित शव बरामद हुए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ की।
विज्ञापन


पति की मृत्यु के बाद आ गई मायके
जांच में सामने आया कि आरोपी महिला प्रीति का विवाह 20 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सरोथ मनसा गांव निवासी निरंजन सिंह के साथ हुआ था। कुछ वर्ष पहले निरंजन सिंह का निधन हो गया था। पति की मृत्यु के बाद प्रीति अपने चारों बच्चों को लेकर मायके बडेसरा गांव में आकर रहने लगी थी। उनके परिवार में एक 18 वर्षीय बेटी, 16 वर्षीय बेटा और 13 वर्ष के दो जुड़वां बेटे शामिल थे। पति के निधन के बाद शुरू हुए प्रेम प्रसंग के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें