फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alka Lamba: महिला कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं- राम मंदिर एक धार्मिक संगठन तक सीमित, न्याय यात्रा में सब होंगे शामिल

Thu, 11 Jan 2024 07:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Mahila Congress President Alka Lamba: महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा- भाजपा राम मंदिर के उद्घाटन में जल्दबाजी कर रही है, क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है। मंदिर निर्माण पूरा नहीं होने के बाद भी भाजपा इसे खोलना चाहती है। क्या भगवान राम यह देखकर प्रसन्न होंगे?  
विज्ञापन
जयपुर दौरे पर रहीं महिला कांग्रेस अध्यख अलका लांबा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mahila Congress President Alka Lamba: महिला कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि किसी नेता के हाथ से राम मंदिर का उद्घाटन कराना गलत है। राजनीति की अपनी नैतिकता होनी चाहिए, धर्म का राजनीतिकरण करना अनुचित है।  राम मंदिर का उद्घाटन किसी धार्मिक नेता द्वारा किया जाना चाहिए था न कि राजनेता द्वारा। 

विज्ञापन


इसके अलावा 'अमर उजाला' से खास बातचीत में महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- यह एक गैर राजनीतिक यात्रा है, जिसका उद्देश्य देश में हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है। वहीं, दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे राम मंदिर उद्घाटन को भाजपा गैर-राजनीतिक बता रही है। लेकिन, लोग दोनों की तुलना नहीं कर सकते हैं। हमारी यात्रा में सभी धर्मों, जातियों और संप्रदायों के लोग शामिल होंगे, वहीं, राम मंदिर केवल एक विशेष धार्मिक संगठन तक ही सीमित है।



महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा- भाजपा राम मंदिर के उद्घाटन में जल्दबाजी कर रही है, क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक है। मंदिर निर्माण पूरा नहीं होने के बाद भी भाजपा इसे खोलना चाहती है। क्या भगवान राम यह देखकर प्रसन्न होंगे?  
विज्ञापन


8000 किमी लंबी यात्रा
अल्का लांबा ने कहा- हमारी यात्रा भारत जोड़ो यात्रा 2022 की अगली कड़ी है, जो 14 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू होगी। यह राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान करीब 8,000 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। 20 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन होगा। 
 
हमारी लड़ाई जारी रहेगी
देश में बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, किसानों की आत्महत्या और आसमान छूती महंगाई का जिक्र करते हुए लांबा ने कहा- देश में पिछले कुछ समय से आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में जो अन्याय हो रहा है, उसके खिलाफ यह हमारी लड़ाई है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक समाज के हर वंचित वर्ग को न्याय नहीं मिल जाता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें