फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गमी में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरा ऑटो सियार सामने आने से पलटा, एक बच्ची समेत पांच घायल

Tue, 23 May 2023 10:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर के खपरैला गांव में गमी में शामिल होकर बाड़ी आ रहे लोगों से भरा ऑटो पलट गया। हादसा में एक बच्ची, 4 महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के सैंपऊ उपखण्ड के गांव खपरैला में मंगलवार देर शाम गमी में शामिल होकर बाड़ी आ रहे लोगों से भरा ऑटो पलट गया। हादसा गुर्जर पुरा ढोंडी के पास हुआ, जिसमें एक बच्ची, 4 महिलाओं समेत 5 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब रात 8:30 बजे भर्ती कराया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दरअसल, बाड़ी निवासी माया पत्नी मोहर सिंह, सोनिया पत्नी पप्पू, गीता पत्नी अशोक, सामंती पत्नी केदार और नेहा पुत्री अशोक घर के पुरुषों के साथ ऑटो में बैठ कर खपरैला निवासी रिश्तेदार प्रहलाद के यहां गमी में शामिल होकर लौट रहे थे। 

इस दौरान गुर्जर पुरा ढोंडी पर ऑटो पलट गया। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ऑटो के सामने सियार आने से हादसा
घायलों ने बताया कि ऑटो के सामने अचानक सियार आने से चालक ने ब्रेक लगाए इससे ऑटो पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में ऑटो चालक भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें