फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घर में घुसकर तलवार से डॉक्टर पर हमला, हाथ, पेट और कमर पर किए ताबड़तोड़ वार, मरा समझकर हमलावर भागे

Wed, 14 Sep 2022 09:41 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

तीन हमलावरों ने घर में घुस डॉक्टर पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए डॉक्टर एक कमरे से दूसरे कमरे में भागते रहे लेकिन आरोपी उनपर हमला करते रहे। बताया जा रहा है कि डॉक्टर पर पहले भी हमले हो चुके हैं।
विज्ञापन
डॉक्टर पर तलवार से हमला - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जिले के पुरानी आबादी क्षेत्र में सरेराह हमले और छीना झपटी के मामले बढ़ गए हैं। अब मंगलवार की रात तीन हमलावरों ने एक डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें डॉक्टर घायल हो गए। 

विज्ञापन

पुरानी आबादी की एसबीआई बैंक के सामने ज्योति क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर गोपीराम वर्मा के घर देर रात तीन अज्ञात हमलावर घर में घुस गए। आते ही उन्होंने डॉ. गोपीराम पर तलवारों से हमला करना शुरू कर दिया। हमले से बचने की कोशिश में डॉक्टर गोपी राम अपने घर के एक कमरे से दूसरे कमरे में भागे लेकिन बदमाश उनपर हमला करते रहे। हमले से बचने के लिए डॉक्टर ने अपने हाथ आगे किए, जिससे तलवार से उनके हाथ कई जगह से कट गए। वहीं कमर और पेट पर भी गंभीर चोटें आई हैं।


मरा समझकर भाग गए हमलावर
हमलावर डॉक्टर गोपी राम को मरा समझकर वहां से फरार हो गए। इसी बीच मोहल्ले वासी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन

 

पहले भी हो चुके हैं डॉक्टर पर हमले
गौरतलब है कि डॉक्टर गोपी राम वर्मा ऑल इंडिया मेडिकल प्रेक्टिशनर फेडरेशन के राष्ट्रीय संयोजक व राजस्थान आरएमपी प्रैक्टिशनर संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इस इलाके में कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश भी रही है। इस कारण उन पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं।


हमलावरों की हुई शिनाख्त

सूचना पर पुरानी आबादी पुलिस थाना अधिकारी सुरजीत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। थाना अधिकारी सुजीत कुमार का कहना है कि हमलावरों में से कुछ की शिनाख्त हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें