फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर हमला, हमलावरों ने कार के शीशे तोड़े, पूर्व सांसद पर हमले का आरोप

Tue, 11 Apr 2023 06:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर जोधपुर में हमला कर दिया गया। हमलावरों ने विधायक की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर हमला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा पर जोधपुर में हमला हो गया। हमलावरों ने विधायक की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। विधायक मदेरणा ने पूर्व सांसद पर हमले का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विधायक दिव्या मदेरणा पर ये हमला भोपालगढ़ कॉपरेटिव चुनाव के दौरान हुआ है। लाठी-डंडे लेकर लोगों की भीड़ विधायक दिव्या की कार के सामने आई गई, लाठी मारकर कार का शीश भी तोड़ दिया गया। हलांकि, पुलिस ने समय रहते  हल्का बल प्रयोग कर हमलावरों को खदेड़ा। इसके बाद दिव्या मदेरणा की कार को निकाला। 



विधायक दिव्या मदेरणा ने पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ पर हमले का आरोप लगाया है। दिव्या ने कहा- 'पूर्व सांसद ने जान से मारने की काशिश की है। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी'। 
विज्ञापन


दरअसल, जोधपुर भोपालगढ़ में कॉपरेटिव  मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव चल रहा था। इस दारौन गाड़ी अंदर जाने को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच भीड़ ने विधायक दिव्या मदेरणा की गाड़ी पर पत्थर बरसा दिए। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हमलावरों और लोगों की भीड़ को खदेड़ा। 

बतादें कि भोपालगढ़ मार्केटिंग सोसाइटी के चुनाव में अध्यक्ष रामजीवन और उपाध्यक्ष रामप्रासाद परसारिया निर्वाचित हुए हैं। इसे लेकर विधायक दिव्या मदेरणा ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा-भोपालगढ़ मार्केटिंग सोसाइटी के चुनाव हम जीत गए! अध्यक्ष रामजीवन व उपाध्यक्ष रामप्रासाद परसारिया निर्वाचित हुए इस जीत का श्रेय मनीष खादव आसोप को जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें