फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणा राय की रैली पर हमला, भाजपा विधायक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो सौजन्य: एनडीटीवी)
विज्ञापन

प्रख्यात समाजसेवी और सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली एनएसी में रही अरुणा राय की रैली पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमला उस समय किया गया जब अरुणा राय राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृहक्षेत्र झालावाड़ में एक रैली को संबोधित कर रही थी। आरोप है कि हमलावरों का नेतृत्व भाजपा विधायक कर रहे थे। विधायक और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


टेलीग्राफ के अनुसार क्षेत्र के अलकेरा पुलिस थाने के एसएचओ मनमोहन बैरवा ने बताया कि अकलेरा विधायक कुंवर मीणा और 30-35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

घटना जयपुर से 330 किलोमीटर दूर झालावार के अकलेरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 5.30 बजे के करीब हुई। उस समय अरुणा की रैली समाप्त होने की ओर थी और स्ट्रीट प्ले चल रहा था।
विज्ञापन

भाजपा विधायक पर हमलावरों का नेतृत्व करने का आरोप

(फोटो सौजन्य: एनडीटीवी)
इस दौरान घायल हुए शंकर सिंह ने बताया कि रैली खत्म होने पर तीन लोगों ने हम पर लाठी से हमला बोल दिया। हमलावरों ने हमारे कैमरे तोड़ दिए और दो जीप के शीशे फोड़ दिए। दो लोगों को घसीट कर पीटा गया।

इसके बाद हमलावर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वह फिर लौटे और दोबारा रैली पर हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावर बड़ी संख्या में पहुंचे थे, जिनका नेतृत्व भाजपा विधायक कुंवर मीणा कर रहे थे। आरोपियों ने लाठी डंडे से रैली में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया।

अरुणा राय ने बताया यह एक प्रायोजित हमला था, जो हमारी जवाबदेही यात्रा के दौरान किया गया। जिसमें भ्रष्टाचार और सरकार से जवाबदेही तय करने पर जवाब मांगा जा रहा था। हमने सुना है कि हमलावर हमें सबक सिखाना चाहते थे।

बता दें अरुणा राय के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा की शुरूआत दो दिसंबर को जयपुर से हुई थी। 100 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा सभी 33 जिलों तक पहुंचेगी। यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता, दलित, आदिवासी, चित्रकार, लोकगायक, थियेटर आर्टिस्ट और छात्र उनकी इस यात्रा में सहयोग कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें