फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नागौर में जमीन विवाद में बदमाशों ने परिवार पर किया हमला, फायरिंग में महिला को लगी गोली, कई घायल

Fri, 21 Oct 2022 01:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

फायरिंग में एक महिला को गोली लग गई। महिला की हालत नाजुक है। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जमीन हड़पना चाहते हैं। इसलिए आए दिन लड़ाई -झगड़ा करते रहते हैं।
विज्ञापन
नागौर में फायरिंग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले के पीलवा थाने के गांव पीर गुण नागपुर में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। सात बदमाशों ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। वहीं परिवार के कई सदस्य भी हमले में घायल हो गए। 

विज्ञापन

जिले के पीलवा थाना क्षेत्र के पीर गुणनागपुर गांव में सुबह 6:30 बजे बदमाशों ने लाठी सरियों से हमला करवा दिया। हमले के दौरान बदमाशों ने कृष्णा नाम की महिला पर फायरिंग कर दी। उसके साथ उसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठियों से मारपीट की। जैसे ही पूरी वारदात की सूचना पीलवा थाना पुलिस को लगी तो पीलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अजमेर की जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं घायल कृष्णा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है।


पीड़ित बिजेंद्र ने बताया कि पड़ोसी रोहिताश राजेंद्र राहुल विजयपाल और एक अन्य को लेकर उन्होंने बदमाशों से सुबह 6:30 पर ही हमला करवा दिया। हमले के दौरान उसके साथ अन्य सदस्यों को भी चोटें आई हैं। उसकी मां कृष्णा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पड़ोस के कुछ लोग उसकी 82 बीघा जमीन को हड़पना चाहते हैं। आए दिन उनके साथ लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। अब हमले के साथ-साथ घर में रखे सोने चांदी के आभूषण और है लाखों रुपए के केस लेकर भी बदमाश फरार हो गए। घायलों ने बताया कि उन्होंने पहले भी नागौर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी और अन्य अधिकारियों को शिकायत भी दी। उसमें बताया कि उनको जान से खतरा है लेकिन पुलिस किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद आज बदमाशों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें