फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सोशल मीडिया पर दुर्गा के रूप में दिखाया, हुआ विवाद

Fri, 19 Oct 2018 01:41 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री, राजस्थान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जुड़ा एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। पोस्ट में वसुंधरा राजे को दुर्गा का रूप दिया गया है और महिसासुर के रूप में कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व वित्तमंत्री प्रद्युमन सिंह को दिखाया गया है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा गर्म है कि वसुंधरा राजे झलरापाटन के साथ-साथ धौलपुर के राजाखेड़ा से भी चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसे में राजे समर्थकों में कौन बनेगा सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता बनने की होड़ लगी हुई है। यह फोटो राजखेड़ा के ही बीजेपी जिला पंचायत समिति सदस्य बाचाराम बघेल ने पोस्ट की है। 

विज्ञापन


सीएम वसुंधरा राजे को दुर्गा के रूप में दिखाने वाला यह पोस्ट आजकल सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें कांग्रेस के पूर्व वित्तमंत्री और वर्तमान विधायक प्रद्युमन सिंह को राक्षस के तौर पर दिखाया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है- 'शत्रु नाश कीजै महारानी'। इस तस्वीर में शेर पर सवार दुर्गा के रूप में सीएम वसुंधरा राजे के दस हाथ दिखाए गए हैं और हाथों में गदा, भाला, त्रिशूल आदि शस्त्र हैं। असुर के रूप में दिखाए गए पूर्व मंत्री एवं राजाखेड़ा से वर्तमान विधायक प्रद्युमन सिंह का संहार करते हुए दिखाया गया है।

राजस्थान में  7 दिसंबर को मतदान है और आचार संहिता लगने के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट डालने का दौर तेजी से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा जिला पंचायत समिति सदस्य बाचाराम बघेल ने फेसबुक पर यह विवादास्पद पोस्ट डाल दिया है जिससे कांग्रेसी परेशान हैं। कांग्रेस चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें