फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाजपा विधायक सांखला ने कहा- मांगें पूरी होने तक यहां से नहीं हटेंगे, मुख्यमंत्री सरकार बचाने में लगे 

Thu, 21 Apr 2022 06:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भाजपा विधायक जब्बर सिंह सांखला ने कहा कि सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है। युवाओं और किसानों के साथ धोखा किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार बचाने में लगे हुए हैं। जनता की चिंता करने वाला सरकार में कोई भी नहीं है।
विज्ञापन
आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला का धरना चौथे दिन भी जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा जिले के आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। सांखला विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को बड़ी संख्या महिला और किसान भी धरने में शामिल हुए। इस दौरान सांखला ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। 

विज्ञापन


भाजपा विधायक सांखला ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की ओर से आसींद विधानसभा क्षेत्र की 65 मांगों के संबंध में भेदभाव पूर्ण रवैया अपना कर उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। सदन में बात रखने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया है।

डीएमएफटी फंड से भी जिला प्रशासन स्वीकृति नहीं दे रहा है, जबकि आसींद से इस फंड में 60 फीसदी राशि जा रही है। इसी फंड से मांडल क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृतियां जारी की गई हैं, लेकिन आसींद में स्वीकृति नहीं दी गई।
विज्ञापन



विज्ञापन


सांखला ने कहा कि सरकार जनता के साथ छलावा कर रही है। युवाओं और किसानों के साथ धोखा किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार बचाने में लगे हुए हैं। जनता की चिंता करने वाला सरकार में कोई भी नहीं है। क्षेत्रवासियों की मुख्य मांगों को पूरा करने के बाद ही धरना समाप्त करूंगा। इस दौरान लोगों ने नारा लगाया कि विधायक साहब संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें