फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम गहलोत की सभी विधायकों से अपील, लोकतंत्र को बचाने में सच्चाई के साथ खड़े रहें

Sun, 09 Aug 2020 05:09 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राजस्थान विधानसभा के सभी विधायकों को पत्र लिखकर उनसे लोकतंत्र को बचाने के लिए और प्रदेशवासियों के व्यापक हित में सच्चाई के साथ खड़े होने की अपील की है। 

विज्ञापन


पत्र में गहलोत ने सभी विधायकों से राज्य के विकास और समृद्धि के वादों को पूरा करने में उनका सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा, 'मेरी आप सभी से अपील है कि लोकतंत्र को बचाने, हम में जनता का विश्वास बरकरार रखने एवं गलत परम्पराओं से बचने के लिए आपको जनता की आवाज सुननी चाहिए।'
 
उन्होंने आगे कहा, 'आप चाहे किसी भी राजनीतिक पार्टी के विधायक हों, आप अपने अन्य साथियों, परिवारजनों और अपने क्षेत्र के मतदाताओं की भावनाओं को समझकर यह सुनिश्चित करने का फैसला करें कि राजस्थान प्रदेश के हितों के लिए जनता द्वारा चुनी हुई बहुमत प्राप्त सरकार मजबूती के साथ कार्य करती रहे और सरकार को अस्थिर करने के मंसूबे कामयाब नहीं हो सकें।'
विज्ञापन


गहलोत ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि प्रदेशवासियों के व्यापक हित में सभी विधायक सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे और राज्य के विकास और समृद्धि के लिए जनता से किए गए वायदों को पूरा करने में सहयोग करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें