फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गहलोत ने साधा मोदी पर निशाना

Mon, 18 Nov 2013 08:41 AM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में कांग्रेस का घोषणा-पत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की उम्मीदवार वसुंधरा राजे को जमकर कोसा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी लच्छेदार भाषण देते हैं, लेकिन उन्हें तथ्यों का ज्ञान ही नहीं है। लच्छेदार भाषणों और बॉडी लेंग्वेज से देश नहीं चला करता है।

उन्होंने मोदी और वसुंधरा राजे को एक जैसा बताते हुए कहा कि राजे अपने भाषणों में राज्य में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकाल में किए कामों की तुलना ही नहीं करती। वे साढ़े चार साल प्रदेश से बाहर रहीं और चुनाव के समय आ गईं।

मोदी पर आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि गुजरात में मोदी ने राजधर्म नहीं निभाया, जिससे अटल व आडवाणी जैसे नेताओं को पीड़ा हुई। अहमदाबाद और बड़ौदा के विकास से पूरा गुजरात विकसित नहीं हो जाता, वहां गांवों में अब भी बद्तर हालात हैं।
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि मोदी का शासन अखंड रखने वाला नहीं हैं, उन्होंने एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया और राजस्थान में भी भाजपा ने केवल तीन अल्पसंख्यकों को टिकट दिया है। भाजपावाले सभी को एक साथ लेकर चलने के बजाय केवल हिन्दु कार्ड पर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें