फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों की आईसीयू में गंभीर मरीजों की उचित देखभाल पर मिलेगा अधिक मानदेय: गहलोत

Fri, 21 Aug 2020 08:31 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड केयर अस्पतालों की गहन चिकित्सा इकाइयों (आईसीयू) तथा वार्डों में कर्मठता से काम करने वाले चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों को अतिरिक्त मानदेय देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


गहलोत ने गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पर विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा अधिकारियों के साथ गहन चर्चा करते हुए पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रोटोकॉल का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के जीवन की रक्षा करने के लिए नियमों से कोई समझौता नहीं करेगी और प्रदेश में सभी को स्वास्थ्य सुरक्षा के नियमों का पालन करना होगा।


उन्होंने कहा कि शादी-विवाह तथा अन्य सामाजिक आयोजनों में सरकार द्वारा तय किए गए नियमों का पालन नहीं करने पर आयोजकों के साथ-साथ इसमें भाग लेने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


गहलोत ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि हर एक नागरिक का जीवन बचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने इसके लिए अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की देखभाल में कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कोई कमी नहीं है। अधिकारी गंभीर मरीजों के इलाज की रात्रिकालीन पाली में उच्च स्तर पर विशेष रूप से कड़ी निगरानी करें।

गहलोत ने पिछले 15 दिनों के दौरान कोरोना वायरस के मरीजों की लगातार बढती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने दूर-दराज तक के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढ़ांचे को मजबूत किया है और आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए और अधिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें