नाबालिग से दुराचार मामले में जोधपुर पुलिस आसाराम के खिलाफ शनिवार को चार्जशीट पेश नहीं कर रही है।
आसाराम को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश करने लाई जोधपुर पुलिस से अदालत ने पूछा कि इस मामले की चार्जशीट कब पेश करोगे?
पुलिस ने अदालत से एक दिन का समय मांगा। इसके बाद अदालत ने आसाराम को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब आसाराम को शनिवार को फिर अदालत में पेश किया गया।
जोधपुर पुलिस ने शुक्रवार को आसाराम के साथ सह आरोरियों, जिनमें नाबालिग छात्रा को आसाराम तक सजिश के तहत पहुंचानेवाली शिल्पी, प्रमुख सेवक शिवा, रसोइया प्रकाश तथा छिंदवाड़ा होस्टल का केयर टेकर शरद को पेश किया था।
जोधपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसफ का कहना है कि जल्द ही जांच का काम पूरा कर लिया जाएगा।
15 अगस्त को आसाराम पर उसके साथ दुराचार करने का मामला 19 अगस्त को दिल्ली के कमलामार्केट थाने में दर्ज कराया गया।
घटना जोधपुर की होने के कारण प्राथमिकी जांच के लिए यहां भेजी गयी थी। पुलिस ने 31 अगस्त की रात मध्यप्रदेश के इन्दौर स्थित आश्रम से आसाराम को गिरफ्तार किया था। अदालत ने गत दो सितम्बर को आसाराम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।