नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में दिन गुजार रहे आसाराम ने मंगलवार को एक संदिग्ध बयान दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर आते ही वे बोले कि अब बस दो दिन का खेल है, बस देख लेना।
जानकारों के अनुसार आसाराम का यह बयान लोकसभा परिणाम की ओर इशारा कर रहा है और इस बयान को परिणाम आने के बाद नई सरकार बनते ही उनकी रिहाई से भी जोड़ा जा रहा है।
गिरफ्तारी के वक्त आसाराम ने आरोप लगाया था कि उन्हें मैडम और उनके बेटे के इशारों पर फंसाया गया है।
आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट में आसाराम की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।
इस मामले में आरोपी और आसाराम के चार सहयोगियों शिवा, शिल्पी, प्रकाश और शरद को जमानत मिल चुकी है।