नाबालिग से रेप मामले में जेल में बंद आसाराम पर उनके बेटे नारायण साईं के पूर्व पीआरओ महेंद्र चावला ने भी गलत काम करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने नारायण साईं को भी इसमें शामिल बताया है।
महेंद्र चावला ने कहा है कि आसाराम के आश्रम में काफी समय से गलत काम चल रहे हैं। गलत कामो में आसाराम और नारायण साईं दोनों शामिल थे।
चावला के मुताबिक आसाराम और उनका बेटा हमेशा लड़कियों पर गलत नजर रखते थे। साथ ही आसाराम अफीम की खेती भी किया करते थे। उनकी अफीम की खेती एनआरआई प्रफुल्ल भट्ट संभालते थे।
'मोदी ने बनाया आसाराम को कानून से बड़ा'
वहीं, आसाराम को रेप मामले में बृहस्पतिवार को भी अदालत से राहत नहीं मिली। उन्होंने अपनी बीमारी के उपचार के लिए जेल में महिला वैद्य नीता को बुलाने की निचली अदालत में याचिका दायर की थी लेकिन 24 सितंबर तक के लिए सुनवाई टाल दी गई है।
इसके अलावा आसाराम के सेवादार शरद, प्रकाश और शिवा ने अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है।
आसाराम के दर्शन के लिए हंगामा
जोधपुर में सेंट्रल जेल के बाहर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में आसाराम समर्थकों ने उनके दर्शनों के लिए हंगामा खड़ा दिया। समर्थकों का कहना था कि आसाराम हमेशा उन्हें पूर्णिमा पर दर्शन देते हैं और इसके बाद ही वे अपना व्रत खोलते हैं।
हालांकि पुलिस ने नियमों का हवाला देकर इससे मना कर दिया। इसके बाद समर्थक जेल के गेट के बाहर ही बैठकर जाप करने लगे।