फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम को नहीं आ रही नींद, अस्पताल में भर्ती

Fri, 21 Mar 2014 08:56 AM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोधपुर जेल में न्यायिक हिरासत काट रहे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी आसाराम की तबियत बृहस्पतिवार को अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें अनंत वात (शरीर में दर्द) व नींद नहीं आने की शिकायत है। आसाराम का कई दिनों से आयुर्वेद विश्वविद्यालय स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आसाराम को सुबह चलने में तकलीफ महसूस हो रही थी। साथ ही चेहरे पर वेदना की शिकायत थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती कर लिया। बीमारी को देखते हुए उन्हें सात दिनों के लिए भर्ती किया गया है।

अब यहां उनका पंचकर्म विधि से इलाज किया जाएगा। जेल अधीक्षक राकेश मोहन शर्मा ने बताया कि अदालत ने आसाराम के इलाज का आदेश दिया है। चिकित्सकों ने गंभीर परेशानी बताते हुए उन्हें भर्ती किया है।
विज्ञापन


आसाराम के 119 समर्थक गिरफ्तार
आसाराम की पेशी के दौरान कई स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले 76 महिलाओं सहित 119 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आसाराम को कड़ी सुरक्षा के बीच बख्तरबंद वाहन से दोपहर में कोर्ट लाया गया था, तभी कारागार से अदालत परिसर तक रास्ते में समर्थक पुलिस काफिले के पीछे दौड़ते और उत्पात मचाते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें