फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur Violence: ओवैसी बोले- गहलोत सरकार आरएसएस से डरी, मोदी सरकार भड़का रही नफरत की आग

Wed, 04 May 2022 09:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या गहलोत सरकार संघ से इतना डर गई है कि वो अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी भी नहीं निभाना चाहती? राजस्थान के मुसलमानों का न तो रमजान अमन से गुजरा और न ही ईद।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में भड़की हिंसा को लेकर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ परिवार के लोग बार-बार राजस्थान का माहौल खराब कर रहे हैं। केंद्र सरकार के मंत्री का इतनी जल्दी जोधपुर पहुंच जाना इस बात का सबूत है। भाजपा अपनी सियासत चमकाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। 

विज्ञापन


ओवैसी ने सवाल करते हुए कहा कि क्या गहलोत सरकार संघ से इतना डर गई है कि वो अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी भी नहीं निभाना चाहती? राजस्थान के मुसलमानों का न तो रमजान अमन से गुजरा और न ही ईद। अगर गहलोत सरकार इन मुजरिमों के खिलाफ उदाहरणात्मक कार्रवाई करती तो क्या इन गुंडों की इतनी हिम्मत होती?  

असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नफरत की आग को भड़का रही है और उसके मंत्री घी डालने का काम कर रहे हैं। अशोक गहलोत की पिछली सरकार में भी मुसलमान पुलिस की ज्यादती और हिंदुत्ववादी संगठनों के जुल्म का शिकार हुए थे। इस सरकार में भी हालात नहीं बदले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें