बीकानेर के फागणिया फुटबॉल ग्राउंड में कलाकारों ने नेताओं का रूप धर फुटबॉल मैच खेला। यहां 25 साल से नेताओं और फिल्मी हस्तियों का स्वांग कर लोग मैच खेलते आ रहे हैं।
राजस्थान प्रदेश फाग की मस्ती में डूब चुका है। बीकानेर में भी लोग होली के रंग और उमंग में घुले नजर आए। वहीं जिले में होली पर आयोजित फागणिया फुटबॉल ग्राउंड स्तर पर कलाकारों ने नेताओं का स्वांग रचाकर फुटबॉल मैच खेला। मैच देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
बीकानेर में गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने होली पर फुटबॉल मैच खेला। नेताओं का स्वांग कर रहे कलाकारों को देख दर्शक आश्चर्यचकित थे। बता दें कि यह मैच पिछले 25 सालों से होली के अवसर पर खेला जा रहा है। जिसमें राजनीति, खेल, फिल्म से जुड़ी हस्तियों के रूप धरकर कलाकार मैदान में फुटबॉल खेलते हैं।
इस बार मैदान पर खेले गए मैच में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का रूप धरे खिलाड़ी मैदान पर नजर आए। इस मैच मैं देव स्वरूप किरदार भी मैदान भी मैदान में नजर आए। मैच का उद्घाटन संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस तरह की फाल्गुनी मस्ती को इस तरह के आयोजन और मस्त बना देते हैं।