गिरफ्तार आर्मी जवान, कस्टम विभाग की टीम
- फोटो : Amar Ujala Digital
डीजी इंटेलिजेंस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी जवान ने बताया कि वह साल 2018 से भारतीय सेना में है। काफी समय से व्हाट्सएप चैट और व्हाट्सएप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से महिला पार्क एजेंट के संपर्क में है।
आरोपी जवान ने बताया कि गुरनुर कौर उर्फ अंकिता छद्म नाम की महिला ने अपने आप को शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी बताया था। उसने बताया कि वह मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में कार्य करती है। इसके साथ ही एक अन्य युवती निशा ने बताया कि वह मिलट्री नर्सिंग सर्विस में काम करती है।
दोनों महिला एजेंटों ने जवान को हनी ट्रैप और पैसों का लोभ देकर सेना से संबंधित गोपनीय दस्तावेज के फोटोग्राफ और युद्ध अभ्यास के वीडियो मांगे। प्रलोभन में आकर आरोपी जवान अपनी रेजिमेंट की गोपनीय दस्तावेज और युद्धाभ्यास के वीडियो सोशल मीडिया के जरिए पाक महिला एजेंटों को भेज रहा था। जिसके लिए उसे पाक महिला एजेंट ने बैंक खाते में पैसे भी भेजे। डीजी इंटेलिजेंस मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ और मोबाइल फोन की तकनीकी विश्लेषण में तथ्यों की पुष्टि होने पर आरोपी के विरुद्ध शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।