फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई पानी की मांग पर किसानों का आंदोलन तेज: अनूपगढ़ बाजार पूरी तरह बंद; एडीएम कार्यालय पर भारी पुलिस बल

Wed, 30 Sep 2026 04:00 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण में पर्याप्त सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। किसानों के समर्थन में बुधवार को अनूपगढ़ का बाजार पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। AI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण में पर्याप्त सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में बुधवार को श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ का बाजार पूरी तरह बंद रहा। क्षेत्र में चाय की दुकानों से लेकर बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निजी स्कूलों और आम लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर किसानों की मांगों का समर्थन किया है।
विज्ञापन


एडीएम कार्यालय पर बढ़ा सुरक्षा घेरा
सिंचाई पानी की मांग कर रहे किसान गत 21 सितंबर से एडीएम कार्यालय के बाहर अनवरत धरना दे रहे हैं। किसानों द्वारा प्रशासनिक कार्यालय की तालाबंदी करने की चेतावनी दिए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एडीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे परिसर की बैरिकेडिंग की गई है और पुलिसकर्मी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

आठ बारी पानी की प्रमुख मांग
आंदोलनकारी किसान नहरी क्षेत्र में आठ बारी सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मांग पर अड़े हैं। सिंचाई विभाग ने पांच बारी पानी देने पर सहमति जताई थी, लेकिन किसान जल नियमन पर स्पष्ट व्यवस्था चाहते हैं। पर्याप्त पानी न मिलने से सावणी की फसलें प्रभावित हुई हैं, जिससे हाड़ी सीजन के दौरान सरसों की बुवाई पर भी विपरीत असर पड़ने का खतरा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बालाजी धाम का हवाई सपना क्यों टूटा?: ढोल-नगाड़ों से शुरू हुई सेवा पहली उड़ान के बाद बंद, जानिए वजह
विज्ञापन


किसानों की मांग है कि नहरों में पर्याप्त पानी देकर सिंचाई व्यवस्था स्पष्ट की जाए। फिलहाल अनूपगढ़ का बाजार पूरी तरह बंद है और एडीएम कार्यालय के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। अब सभी की नजर दोपहर में होने वाली किसान सभा पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें