फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: क्षेत्र के दौरे पर आए विधायक मदन दिलावर को दिखाए काले झंडे, विकास कार्य नहीं करवाने पर जनता नाराज

Sun, 29 May 2022 05:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा विधायक मदन दिलावर को नयागांव के दौरे पर क्षेत्रवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक ने क्षेत्र में एक भी विकास कार्य नहीं करवाया है।
विज्ञापन
मदन दिलावर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा विधायक मदन दिलावर रविवार को नयागांव इलाके के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने विधायक को काले झंडे भी दिखाए। 

विज्ञापन

विधायक मदन दिलावर से नयागांव इलाके के लोग काफी नाराज हैं। लोगों ने बताया कि विधायक चार साल में एक बार भी इलाके में नहीं आए। क्षेत्र में ना तो सड़क बन पाई है और न ही पेयजल की व्यवस्था है। हमलोग चार साल से परेशान हैं लेकिन विधायक के पास लोगों की समस्या देखने तक का समय नहीं है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक मदन दिलावर ने उनके इलाके में एक भी विकास का काम नहीं करवाया। 


वहीं लोगों का आक्रोश देखकर विधायक वापस जाकर अपनी कार में बैठने लग गए। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने विधायक की गाड़ी रोक ली। उन्हें काले झंडे दिखाए। लोगों का कहना है कि विधायक ने जनता की समस्या को मौके पर आकर नहीं देखा। अब पुलिस का जाब्ता लेकर इलाके में घूम रहे हैं। जिससे कोई आवाज नहीं उठा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें