फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: 'देश बदलाव के दौर में, दुनिया भारत की तरफ देख रही', उदयपुर में बोले शेखावत

Fri, 12 Aug 2022 09:18 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

25 साल का समय देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। निश्चित रूप से भारत बदल जाएगा। भारत आने वाली सदी का ध्रुव तारे के रूप में चमकता हुुआ नक्षत्र होगा। 
विज्ञापन
उदयपुर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में जलशक्ति मंत्री शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। वीर भूमि मेवाड़ में स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के परिवार के सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि देश बदलाव के दौर में खड़ा है। पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है। देश के प्रत्येक नागरिक को बदलाव के लिए जनभागीदारी करनी होगी। ताकि आने वाले 25 साल बाद देश की आजादी का शताब्दी वर्ष मनाने के दौरान खुद को गौरवान्वित महसूस कर सके। 
विज्ञापन


जलशक्ति केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर देशभर में 'हर घर तिरंगा'  कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आजादी के योगदान में उदयपुर का विशेष महत्व है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने महान शहीदों की याद में बनाए गए स्मारक पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही उन्होंने उदयपुर की धरती पर पर पैदा हुए शहीदों के बलिदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतकाल की संज्ञा दी है। देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में अब 25 वर्ष रह गए हैं। हमें अब देश का आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करना होगा। 

इतिहास को भुलाने की गई कोशिश 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से सुनियोजित या फिर अनियोजित तरीके से देश के इतिहास का भुलाने का प्रयास किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई पीढ़ी को जोड़कर राष्ट्रभक्ति का बढ़ाने का प्रयास किया हैं। 
विज्ञापन


आने वाले 25 साल देश के लिए महत्वपूर्ण 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 25 साल का समय देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। निश्चित रूप से भारत बदल जाएगा। भारत आने वाली सदी का ध्रुव तारे के रूप में चमकता हुुआ नक्षत्र होगा। हमें आजादी के अमृत महोत्सव का साक्षी बनने का अवसर मिला है। साथ ही साधक के रूप में काम करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी मिले हैं। 

जोहर ने दी स्वधर्म की रक्षा की सीख
शेखावत ने कहा कि बप्पा रावल से लेकर आज तक हजारों शहीदों ने देश के लिए अपनी कुर्बानियां दी हैं। मेवाड़ की रक्षा के लिए जौहर करने वाली रानी पद्मावती आने वाली पीढ़ियों को धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा दी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें