राजस्थान में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा पर दोबारा से राज्य में सत्ता हासिल करने का दबाव है क्योंकि हर पांच साल बाद यहां सरकार बदलने का चलन है। भाजपा विकास की तर्ज पर दोबारा वापसी करना चाहती है। आज पाली में पार्टी के राषिट्रय अध्यक्ष अमित शाह ने अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक जाति या समाज की पार्टी नहीं है।
Live Updates:
- भाजपा अध्यक्ष ने कहा, राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं क्यों नहीं घुसपैठियों को भगाना चाहिए? हमारे जवान सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर बदला लेकर आते हैं। हमने तय किया कश्मीर से कन्याकुमारी तक और असम से राजस्थान तक, जहां भी घुसपैठिये हैं चुन-चुन कर बाहर निकालने का काम भाजपा सरकार करेगी।
- शाह ने कहा, देश के नागरिकों को जो नौकरियां चाहिए वो घुसपैठिये ले जाते हैं, जो अनाज चाहिए वो उनको मिलता है जो देश की सुरक्षा को तोड़ने का काम करते हैं। भाजपा की सरकार देश को घुसपैठियों से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, कांग्रेस पार्टी हमें रोक नहीं सकती।
- अमित शाह ने कहा, राजस्थान के गरीब किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ करने का काम वसुंधरा सरकार ने किया। कांग्रेस ने पिछड़े समाज को कभी न्याय देने का काम नहीं किया जबकि मोदी सरकार ने पिछड़े समाज के लोगों के लिए बहुत कार्य किए हैं। ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने काम मोदी सरकार में ही हुआ है।
- शाह ने कहा, चुनाव आया है, अब कांग्रेसी नया कपड़ा पहन के राजस्थान के चुनाव में उतरेंगे। जात-पात की बात करेंगे। अगड़े-पिछड़े की बात करेंगे, तुष्टिकरण की बात करेंगे लेकिन विकास की बात नहीं करेंगे।
- भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस देश की रक्षा नहीं कर सकती, क्योंकि उसे वोटबैंक बचाना है। NRC नहीं ला सकती, क्योंकि वोटबैंक बचाना है। आतंकवादियों को नहीं ठोकना है, क्योंकि वोटबैंक बचाना है। भाजपा ने हमेशा वोटबैंक से देश की सुरक्षा को ऊपर रखने का काम किया है-
- अमित शाह ने कहा, कांग्रेस पार्टी कहती है कि घुसपैठियों को इस देश में रहने दो, लेकिन हमने तय किया है कि देश में जहां भी घुसपैठिये हैं उनको चुन-चुन कर बाहर निकालने का काम करेंगे। जितने भी हिंदू, सिख पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से भागकर आए हैं उनको नागरिकता देने का काम नरेंद्र मोदी सरकार करने वाली है।
- शाह ने कहा, गरीब किसान का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ करने का काम वसुंधरा जी की सरकार ने किया। मैं राहुल जी से पूछना चाहता हूं कि इतने साल शासन किया लेकिन किसान को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य क्यों नहीं दिया?
- भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस ने पिछड़े समाज को कभी न्याय देने का काम नहीं किया जबकि मोदी सरकार ने पिछड़े समाज के लोगों के लिए बहुत कार्य किए है। राहुल जी की चार पीढ़ियों ने देश पर शासन किया लेकिन पिछड़े वर्ग का भला नहीं किया।
- शाह ने कहा, भाजपा किसी एक जाति या समाज की पार्टी नहीं है, ये गुलदस्ता जब भारत माता के चरणों में चढ़ता है तो इसमें हर एक पुष्प होता है। बीजेपी का मंत्र है कि अगड़े हो या पिछड़े, सभी का विकास होना चाहिए।
- अमित शाह ने कहा, 'राहुल गांधी के परनाना नेहरु जी, दादी इंदिरा जी, पिता राजीव जी और मां सोनिया जी ने 70 सालों तक देश पर राज किया। इसके बावजूद उन्होंने गरीब और पिछड़े लोगों को उनके अधिकार नहीं दिए।' मोदी जी कहते है भारत के विकास का मंत्र है 'सबका साथ-सबका विकास'।