फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पंचायत चुनाव की हार पर बोले भूपेंद्र यादव, कहा- जनता का जनादेश स्वीकार, कमियों की करेंगे समीक्षा

Sun, 29 Nov 2026 04:23 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा की हार पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जनादेश स्वीकार करते हुए परिणामों की समीक्षा की बात कही। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में 38 प्रतिशत वोट मिलने का जिक्र किया और संगठन मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली हार के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है और भाजपा जनता के जनादेश को स्वीकार करती है। पार्टी चुनाव परिणामों की गंभीरता से समीक्षा करेगी और इनसे सीख लेकर आगे की रणनीति तैयार करेगी।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है। जनता ने जो निर्णय दिया है, पार्टी उसका सम्मान करती है। हालांकि, चुनाव परिणामों को समझने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्टी को 38 प्रतिशत वोट मिले हैं। इससे स्पष्ट है कि राजस्थान में भाजपा का मजबूत जनाधार मौजूद है।

विज्ञापन


पढे़ं: कड़ाके की सर्दी में पुलिस द्वारा आरोपियों के कपड़े उतरवाने का आरोप, कांग्रेस विधायक ने थाना घेरा; जानें

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में शामिल है। प्रदेश में आए चुनाव परिणाम पार्टी को आगे बढ़ने और अपनी कमियों को समझने का अवसर देंगे। पार्टी इन नतीजों को गंभीरता से लेते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।

भूपेंद्र यादव ने अलवर जिले में हुए नगर निकाय और पंचायत चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां भाजपा ने अच्छा काम किया है। आज निर्वाचित सदस्यों के साथ मिलन समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अलवर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। विकास कार्यों को गति देने और आमजन से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। राजस्थान में पार्टी को मिली हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें