फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिजारा सभापति चुनाव में रोचक हुआ मुकाबला: पार्षद को हरियाणा में पुलिस ने लिया हिरासत में, रात 10 बजे तक वोटिंग

Mon, 21 Sep 2026 09:01 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल-तिजारा

सार

तिजारा में सभापति चुनाव का मुकाबला पार्षद के मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाने के कारण और रोचक हो गया है। पंचकूला से लौटते समय हरियाणा में हिरासत में लिए गए पार्षद के दोपहर दो बजे तक नहीं पहुंचने पर मतदान का समय रात 10 बजे तक बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
खैरथल-तिजारा सभापति चुनाव का मुकाबला हुआ रोचक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा में सभापति चुनाव का मुकाबला रोचक हो गया है। देर रात पंचकूला से राजस्थान लौटते समय हरियाणा में पुलिस ने एक पार्षद को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोपहर दो बजे तक मतदान केंद्र पर उनके नहीं पहुंचने के कारण मतदान का समय बढ़ा दिया गया है। पहले मतदान के लिए शाम आठ बजे तक का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन पार्षद के मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने अब रात 10 बजे तक मतदान कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


यह निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश की अनुपालना में लिया गया है। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, यदि मतदान इससे पहले पूरा हो जाता है तो मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं, यदि मतदान रात 10 बजे तक चलता है तो मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।

पंचकूला से लौटते समय हरियाणा में हिरासत
जानकारी के अनुसार, तिजारा सभापति चुनाव से पहले संबंधित पार्षद देर रात पंचकूला से राजस्थान लौट रहे थे। इसी दौरान हरियाणा में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके चलते वे दोपहर दो बजे तक मतदान केंद्र पर नहीं पहुंच सके। पार्षद के मतदान में शामिल नहीं होने से सभापति चुनाव का मुकाबला और भी रोचक हो गया है। अब मतदान का समय बढ़ाए जाने के बाद चुनाव परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान निकाय चुनाव: वार्डों के बाद मेयर-अध्यक्ष के नतीजों से तस्वीर साफ, भाजपा के 197 अध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन


मतदान पूरा होने के बाद होगी मतगणना
निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मतदान यदि निर्धारित समय से पहले पूर्ण हो जाता है तो उसके बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। वहीं, रात 10 बजे तक मतदान जारी रहने की स्थिति में मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश की अनुपालना में मतदान का समय बढ़ाने का यह निर्णय लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें