फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मनाली से लौटे परिवार के उड़े होश, ताले तोड़कर लाखों का माल समेट ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई चोरी

Tue, 02 Jun 2026 02:37 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

घर बंद कर घूमने जाना एक परिवार को भारी पड़ गया। अलवर के वैशाली नगर क्षेत्र में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी, जेवर और लैपटॉप चोरी कर लिया। वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं।
 
विज्ञापन
सूने मकान में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित दयानंद नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार मनाली घूमने गया हुआ था, इसी दौरान चोर घर के ताले तोड़कर नकदी, जेवर और लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।

विज्ञापन


पीड़िता संगीता ने बताया कि उनका परिवार 24 मई को मनाली घूमने गया था। घर बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़ दिए और अंदर घुस गए। चोरों ने पूरे घर की तलाशी लेकर कीमती सामान समेट लिया।

ये भी पढ़ें: Jhalawar News: आहू नदी पुलिया पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 30 मई को जब परिवार वापस लौटा तो घर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले और कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे करीब 2 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, एक लैपटॉप और गुल्लक में जमा 10 से 15 हजार रुपये गायब थे।

पीड़िता के अनुसार चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है, जिसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार ने वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें