फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: रेन बसेरों के निरीक्षण के दौरान मिली कमियां, एक साल से शौचालय बंद, पानी की भी व्यवस्था नहीं

Sat, 04 Jan 2025 04:11 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में ठंड में सड़कों पर सो रहे लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया गया, लेकिन सुविधाओं की कमी और असुरक्षित माहौल के कारण महिलाएं और बच्चे रैन बसेरों में रुकने से हिचक रहे हैं। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरों में कई कमियां मिली हैं।
विज्ञापन
पीएलवी मुस्तफा खान ने किया निरीक्षण।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहन लाल सोनी के आदेश पर पीएलवी मुस्तफा खान ने अलवर के रेलवे स्टेशन, केंडल गंज और सूचना केंद्र स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मौसम के अनुकूल दरी, रजाई, गद्दे, चादर, तकिया, कंबल, बिजली, शौचालय और पीने के पानी की पर्याप्त उपलब्धता की कमी पाई गई। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग शौचालय, स्नान के लिए गर्म पानी की सुविधा, प्राथमिक स्वास्थ्य किट की मिली। साथ ही सुरक्षा गार्ड भी अनुपस्थिति मिले। 

रेलवे स्टेशन रैन बसेरा का शौचालय एक साल से चॉक है, इसमें कोई सुधार नहीं किया गया। अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की गुणवत्ता निम्न स्तर की पाई गई। केंडल गंज और सूचना केंद्र में सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। रेलवे स्टेशन के महिला बाथरूम का गेट गायब था।
विज्ञापन


ठंड में सड़कों पर सो रहे लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया गया, लेकिन सुविधाओं की कमी और असुरक्षित माहौल के कारण महिलाएं और बच्चे रैन बसेरों में रुकने से हिचक रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई। निरीक्षण के समय रेलवे स्टेशन पर राधेश्याम (मैनेजर) और राम करण मीणा, केंडल गंज रैन बसेरा पर हरकेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें