फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भावुक तस्वीर ! शिक्षकों के ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोईं छात्राएं, बोलीं-ऐसी टीचर दोबारा नहीं मिलेंगी

Wed, 24 Aug 2022 09:55 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की तीन शिक्षिकाओं का ट्रांसफर हो गया। ऐसे में छात्राएं रोने लगी। वो कहने लगी कि हमें छोड़कर मत जाओ। आपने हमें पेरेंटस की कमी महसूस नहीं होने दी है। उनको रोता देख शिक्षिका भी भावुक हो गईं।
विज्ञापन
Alwar news - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत को लेकर बवाल मचा हुआ है। वहीं उदयपुर में भी शिक्षक ने एक बच्चे को पीटकर दांत तोड़ दिया लेकिन इससे ठीक उल्टा अलवर से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया। जिसमें गुरु और शिक्षक के सुंदर रिश्ते को देखकर हर कोई भावुक हो गया।

विज्ञापन

शिक्षिका भी हो गईं भावुक - फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अलवर जिले के बानसूर के गिरूडी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के तीन शिक्षिका का ट्रांसफर हो गया। ललतेश सैन, मनीषा कुमारी और उर्मिला मीणा का 18 अगस्त को ट्रांसफर हो गया। ऐसे में 22 अगस्त को स्कूल परिसर में ही शिक्षिकों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान छात्राएं अपनी फेवरेट शिक्षिकाओं के जाने पर रोने लगीं। छात्राओं ने रोते हुए कहा कि 'हमें छोड़कर मत जाओ। आप जैसी टीचर हमें दोबारा नहीं मिलेगी। हमें आपने पैरेंटस की कमी महसूस नहीं होने दी। छात्राओं को बिलख-बिलखकर रोते हुए दिख तीनों शिक्षिका भी भावुक हो गईं।
विज्ञापन

रोती छात्राएं - फोटो : Social Media
चार साल तक बच्चों को पढ़ाया
ललतेश सैन स्कूल में संस्कृत संस्कृत पढ़ाती थी। मनीषा कुमारी साइंस मैथ्स की शिक्षिका थी। वहीं उर्मिला मीणा  1st लेवल की टीचर थीं। तीनों चार साल से स्कूल में पोस्टेड थी। तीनों टीचर ने यहां 24 जुलाई 2018 को जॉइन किया था। अब उर्मिला मीणा को अलवर जिला हेड क्वार्टर, ललतेश सैन को सीकर जिला और मनीषा कुमारी को झुंझुनूं में लगाया गया है। टीचर के जाने से छात्राएं दुखी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें