फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बारिश के कारण सड़क धंसी, अब मकानों पर मंडरा रहा खतरा, शिकायत पर कार्रवाई नहीं

Thu, 29 Aug 2024 01:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

लोगों का कहना है कि बारिश के कारण सड़क धसक रही है। शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ऐसा लग रहा है कि अधिकारी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
इस तरह धंस गई सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर में हो रही बारिश के चलते दारूकुटा मोहल्ले की सड़क जमीन में धंस गई। इससे अब एक मकान पर खतरा पैदा हो गया है। बुजुर्ग मनजीत सिंह ने बताया कि सड़क धंसने से मकान की सीढ़ियां 6 इंच ऊंची हो गई हैं। उनके मकान के आगे आठ अन्य मकान और एक मंदिर भी है।
विज्ञापन


सड़क धसने की सूचना जनसंपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को भी दी, लेकिन नगर निगम की टीम ने मौके पर हालात का जायजा भी नहीं लिया है। सड़क धसने के बाद से दो दिन बीत चुके हैं। साथ ही सड़क लगातार धसती जा रही है, जिससे मकानों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है।  

लोगों का कहना है कि बारिश के कारण सड़क धसक रही है, प्रशासन को इससे गंभीरता से लेना चाहिए। ऐसा लग रहा है कि प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें