फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: अलवर में 'सत्ता का संग्राम', भाजपा नेता ने कहा- मोदी जी के आगे कांग्रेस के सभी नेता फेल

Wed, 27 Mar 2024 05:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अमर उजाला का चुनावी रथ ने राजस्थान के अलवर से सत्ता का संग्राम कार्यक्रम की शुरुआत की है। बुधवार सुबह चाय पर चर्चा के साथ इसका शुभारंभ हुआ। चर्चा में मतदाताओं के मन का मिजाज जाना। इसके बाद दोपहर 1 बजे युवाओं ने अपने मुद्दों पर चर्चा की। अब शाम पांच बजे राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच हम पहुंचे हैं।
 
विज्ञापन
अलवर में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 27 मार्च को राजस्थान के अलवर में पहुंच चुका है। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। बुधवार सुबह चाय पर चर्चा की गई। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की गई। अब हम राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जाति-पाति की राजनीति में विश्वास नहीं करती। हमारा तो कहना है कि न जाति पर न पात पर, मोहर लगेगी हाथ पर। जाति की बात करें तो जब भी यहां पर यादव के खिलाफ कांग्रेस या बीजेपी दोनों आपस में लड़ी हैं तो यहां से कांग्रेस का प्रत्याशी जीता है। हमारे पास जनता का मेंडेट है। जितेंद्र सिंह जी ने जो विकास कार्य कराए वो हैं और अशोक गहलोत जी की जन कल्याणकारी योजनाएं हैं। और भारतीय जनता पार्टी के जो जुमले हैं उनके खिलाफ हम चुनाव लड़ रहे हैं।

मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश से वादे किए कि दो करोड़ रोजगार दूंगा। वो गारंटी दी थी उन्होंने, वो उनकी गारंटी फेल हो गई है। रुपये को डॉलर के बराबर करने की गारंटी दी थी, अब डॉलर 90 रुपये का बिक रहा है। मोदी जी ने कहा कि 15 लाख रुपये हर व्यक्ति के खाते में डालूंगा, वो गारंटी भी फेल हो गई। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है, अराजकता का माहौल है, लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं है। तो मोदी जी की सारी गारंटियां फेल हो रही हैं।
विज्ञापन




भाजपा के जिला प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार कर कहा कि पूरी पार्टी अपने एक प्रोडक्ट को वर्षों से लांच करने में लगी हुई है, लेकिन अब तक लांच नहीं कर पाई है। देखिए भूपेंद्र यादव जी इस धरती से जुड़े हुए लोग हैं और हमारा उनका आज से नहीं चालीस वर्ष से जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विकास नहीं किया, कांग्रेस विकास करती तो आज उसकी यह हालत नहीं होती। इनको विपक्ष का पद भी नहीं मिल पाया। कांग्रेसी नेता मोदी जी की गारंटी के आगे फेल हो चुके हैं।

भाजपा नेता जितेंद्र शर्मा ने अलवर के मुद्दों को लेकर कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पांच साल में अलवर के लिए एक काम नहीं किया। विकास के नाम पर इनके पास कुछ नहीं है, सिर्फ कोरी कल्पनाएं हैं। उन्होंने पेपर लीक के कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें