फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दिवंगत जुबेर खान को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे पूनिया और पायलट, बोले- एक धर्मनिरपेक्ष नेता थे

Wed, 18 Sep 2024 02:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Rajasthan: दिवंगत रामगढ़ विधायक जुबेर खान के निधन के बाद उनके आवास पर नेताओं के श्रद्धांजलि देने का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया व प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बुधवार को उनके पैतृक आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
विज्ञापन
सतीश पूनिया व सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया और कांग्रेस नेता सचिन पायलट जुबेर खां को श्रद्धांजलि अर्पित करने अलवर पहुंचे। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जुबेर खान एक संजीदा राजनेता रहे। उन्हें पार्लियामेंट की अच्छी समझ थी। जहां तक मैंने उन्हें देखा वह उन चुने हुए लोगों में शामिल हैं, जिनमें बेस्ट पार्लियामेंटेरीयन की झलक दिखाई देती थी। जुबेर खान के साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध व वयव्हार कई समय से था। जुबेर जब भी मिले एक मित्र की तरह मिले।

विज्ञापन


इसी के नाते आज मैं यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने आया। उन्होंने कहा कि जुबेर अपने क्षेत्र में भी लोकप्रिय थे। राजनीतिक रूप से जिस तरह से व्यक्ति संघर्ष करता है, उसे तरह उन्होंने संघर्ष किया और अपना नाम इस क्षेत्र में बनाया। जुबेर खान अपने विचारों के प्रति अडिग थे। विचारो में जुबेर कभी विचलित नहीं हुए।

सतीश पूनिया ने कहा कि जुबेर खान की कांग्रेस के विचारों के लिए प्रतिबद्धता हमेशा से नायाब रही। इंसान के तौर पर भी संजीदा थे। जुबेर खान विचारों के प्रति प्रतिबद्ध होते हुए भी उन्होंने संस्कृत में शपथ लेकर समाज को सकारात्मक संदेश देने की उनकी हमेशा कोशिश रही। व्यक्ति चला जाता है तब उसकी पूर्ति बड़ी मुश्किल रहती है। सभी इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। जुबेर खान को राजनीतिक क्षेत्र में हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन


उनकी मौत न केवल मेवात के लिए बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए क्षति है। जुबेर खान के जाने से कांग्रेस ने एक बेहतरीन नेता खो दिया, बल्कि कांग्रेस ने भी अपना एक प्रतिबद्ध सिपाही खो दिया। सचिन ने कहा कि वे लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय रही और उन्होंने छात्र राजनीति से अपना जीवन शुरू किया। इसके बाद वे युवा कांग्रेस और फिर राजनीति में सक्रिय रहे और लोगो के लिए संघर्ष करते रहे। 

शांति धारीवाल और सीपी जोशी भी हुए शामिल
विधायक जुबेर खान के निधन पर शोक जताने के लिए नेताओं का अलवर पहुंचने का सिलसिला जारी है। जुबेर को श्रद्धाजंलि देने के लिए कांग्रेस नेता सीपी जोशी और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल भी आज अलवर आये। दोनों नेताओं ने जुबेर की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की ओर शोकसभा में शामिल हुए। दोनों नेता काफी देर तक ढाई पेड़ी के पास जुबेर खान के निवास पर पहुंचे और उनके परिवार जनों ओर दोनों बेटों को सांत्वना दी। इस अवसर पर सीपी जोशी ने कहा कि जुबेर आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें