फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर में की किसान सभा, कहा- गहलोत-पायलट एक हैं, सिर्फ गुमराह कर रहे

Sat, 13 May 2023 07:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर जिले के कोटकासिम जोड़ियां गांव में किसान सभा को संबोधित करने आए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि राजस्थान में आने वाले विधानसभा चुनाव में उनका कहीं से भी चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है। अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने अपने आप को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताया और कहा कि वह सिर्फ कमल के निशान की जीत चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत सरकार और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दोनों भ्रष्टाचार पर एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। लेकिन आने वाले चुनाव में राजस्थान की जनता उन्हें हराएगी, तब पता चलेगा कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत दोनों एक दूसरे से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में 'भ्रष्टाचार भी तुम करो और आंदोलन भी तुम करो' नीति पर काम कर रहे हैं। जनता उन्हें आने वाले चुनाव में कमल का बटन दबाकर हराएगी।

विज्ञापन


भूपेंद्र यादव ने कहा मेरा राजस्थान में कहीं भी कोई उनका चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसी जिम्मेदारी पर काम करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि अलवर से मेरा अधिक लगाव रहा है और अलवर में सबसे ज्यादा रंगदारी और फिरौती का नया कल्चर पनपा है। इससे अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो चुका है। क्रिमिनल रंगदारी करने भिवाड़ी और अलवर में आ रहे हैं और पुलिस धमकी देने वाले और फिरौती करने के लिए आने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब गैंगवार की घटनाएं आम हो गई हैं। पहले कभी गैंगवार नहीं हुआ करते थे, यहां तक कि मुख्यमंत्री का खुद का इलाका भी सुरक्षित नहीं है, जहां खुलेआम गैंगवार हो रही है।

जयपुर बम ब्लास्ट केस में कांग्रेस सरकार ने कोर्ट में कैसी लड़ाई लड़ी?
जयपुर में हुए बम ब्लास्ट के आरोपियों की रिहाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने कैसी लड़ाई लड़ी। इसमें 71 लोग मारे गए, लेकिन आरोपी बरी हो गए और किसी को सजा नहीं मिली। एक ऐसी कानून व्यवस्था है और सही तरीके से न्याय नहीं मिला। सरकार की वजह से पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाया है। यह सरकार शहीदों वीरांगनाओं को भी न्याय नहीं दे पाई है। इसके लिए सांसद किरोड़ी लाल मीणा को भी आंदोलन करना पड़ा। लेकिन यह सरकार न्याय देने में नाकामयाब रही है।
विज्ञापन


भूपेंद्र यादव ने कहा, यह पेपर लीक करने वाली सरकार माफिया राज की सरकार है। कार्यक्रम के दौरान सांसद बालकनाथ, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व विधायक मामन सिंह, पूर्व विधायक जयराम जाटव, पूर्व विधायक हेमसिंह भडाणा, बानसूर से भाजपा प्रत्याशी रहे महेंद्र सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। लोगों का मनोरंजन करने के लिए कंपटीशन पार्टी का भी आयोजन किया गया। साथ ही शनि मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें आए हुए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें