फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: साइबर अपराधों के लिए कुख्यात सेमल खुर्द में दबिश, आरोपियों को छुड़ाने पुलिस से भिड़े ग्रामीण

Fri, 18 Apr 2025 12:19 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

साइबर ठगों को गिरफ्तार करने सेमल खुर्द पहुंची पुलिस को परिजनों और ग्रामीणों की झड़प का सामना करना पड़ा। पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए आरोपियों को सुरक्षित रूप से थाने पहुंचाया, अब उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने साइबर अपराधों के लिए कुख्यात गांव सेमल खुर्द में सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता ऑनलाइन पोर्टल से मिली लोकेशन के आधार पर मिली, जिसके चलते सुबह करीब 3 बजे दबिश दी गई।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उन्नास खान और अशफाक उल्लाह खान के रूप में हुई है, जो गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के सेमल खुर्द गांव के निवासी हैं। इनके पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दो बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया है, जो इसी गिरोह का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: टैंकर में रिसाव के कारण 7 हजार लीटर पेट्रोल सड़क पर फैला, भारतमाला सड़क पर बड़ा हादसा टला
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह के मार्गदर्शन में की गई। ऑपरेशन का नेतृत्व उप निरीक्षक बने सिंह ने किया।

गिरफ्तारी की भनक लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आरोपियों को छुड़ाने के प्रयास में पुलिस को घेर लिया और महिलाओं समेत अन्य परिजनों ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई भी की लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए आरोपियों को सुरक्षित रूप से थाने पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ब्रांडेड कपड़े सस्ते में बेचने का झांसा देते थे और जैसे ही कोई ग्राहक इनके झांसे में आता, ये मोटी रकम ऐंठ लेते थे। अब तक यह गिरोह सैकड़ों लोगों से ऑनलाइन ठगी कर चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi News: मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, आगामी 15 मई तक कर सकेंगे आवेदन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेवात क्षेत्र में साइबर ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। पहले जो युवा पारंपरिक अपराधों में लिप्त थे, वे अब ऑनलाइन ठगी के नए तौर-तरीकों को अपना रहे हैं। यह न केवल आम जनता के लिए खतरा है बल्कि पुलिस प्रशासन के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है। फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अब तक किन-किन लोगों से कितनी राशि की ठगी कर चुके हैं और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें