हरियाली तीज के अवसर पर अलवर में बड़े स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की पहल की गई। शनिवार को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने 10 लाख पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान को एक जनउत्सव के रूप में मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अलवर को स्वच्छता में दिलाएंगे नई पहचान: भूपेंद्र यादव
टाइगर रिजर्व और CTH पर बोले मंत्री
कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
राजनीतिक मंच से कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि मंच से लगाए जा रहे आरोपों को यदि गंभीरता से लिया जा रहा है तो उन्हें हलफनामे के रूप में अदालत में दाखिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि "हम सच्चाई से डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए भूपेंद्र यादव बोले कि राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें ओबीसी की समझ नहीं है, जबकि अलवर ऐसी भूमि है जहां सर्वसमाज और सर्वजाति के लोग एक साथ रहते हैं।
फिल्मी अंदाज में दिया संदेश
अपने भाषण के अंत में भूपेंद्र यादव ने फिल्मी अंदाज में कहा कि 'सजन रे झूठ मत बोलो, खुदा के पास जाना है, वहां पैदल ही जाना है, और बही लिख-लिखकर क्या होगा, यही सब कुछ चुकाना है।' उन्होंने कहा कि यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि जीवन का गूढ़ संदेश है जिसे नेताओं और जनता को आत्मसात करना चाहिए।