फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: दो साल से फरार बाइक चोर गिरफ्तार, एनईबी थाना पुलिस की कार्रवाई

Sun, 03 Aug 2025 07:37 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की थी। इस मामले में पहले ही एक आरोपी विजयपाल पुत्र गोपाल निवासी चोरघड़ी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दूसरा आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक चोरी के एक पुराने मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को एनईबी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि यह गिरफ्तारी वर्ष 2023 में दर्ज एक चोरी के मामले में की गई है।

थाना प्रभारी के अनुसार, 14 मई 2023 को एक पीड़ित व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह किसी रिश्तेदार से मिलने 60 फीट रोड, आजाद नगर आया था। जब वह मुलाकात के बाद बाहर निकला तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली। काफी तलाश और आस-पड़ोस से पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पीड़ित ने एनईबी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की थी। इस मामले में पहले ही एक आरोपी विजयपाल पुत्र गोपाल निवासी चोरघड़ी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। अब पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पढ़ें: टैंकर की टक्कर से मजदूर की मौत, अस्पताल की लापरवाही पर भड़का समाज; देर रात हंगामा

थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने जिले के कई थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है। संबंधित थानों में दर्ज मामलों की भी जांच की जा रही है। एनईबी थाना क्षेत्र में भी उसने कई बाइक चोरी की बात कबूल की है, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अब आरोपी से यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि वह अब तक कितनी बाइकें चुरा चुका है और किन-किन इलाकों में सक्रिय रहा है। जल्द ही इस पूरे गिरोह और चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें