फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मंत्री बनने के बाद अलवर पहुंचे भूपेंद्र यादव, बाबा धाम में जाकर लगाई धोक; लोगों से की मुलाकात

Sat, 15 Jun 2024 10:40 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar: केंद्र सरकार के गठन के बाद अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव पहली बार अलवर पहुंचे हैं। वे शुक्रवार रात को अलवर आ गए थे। शनिवार सुबह भर्तृहिर धाम व जगन्नाथजी मंदिर गए इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव आज सुबह अलवर पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने भर्तृहरि बाबा धाम में जाकर धोक लगाई, वहीं शहर में आकर उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में चुनाव जीतने का मन्नत का नारियल बांधा था।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा मैं अलवर का ही हूं। मुझे अलवर के विकास के लिए कार्य करना है। आज पूरे दिन व्यस्त कार्यक्रम में से पूर्व देव दर्शन कर अलवर की खुशहाली की कामना की। मंदिर महंत द्वारा केंद्रीय मंत्री यादव को चांदी का श्रीफल भेंट करके सम्मान किया। यहां से निकलने के बाद अलवर के त्रिपोलिया महादेव मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।

उसके बाद अलवर सांसद क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं के लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम है। जिले से जुड़ी समस्याओं पर होगी। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा पानी की समस्या के समाधान के लिए जिला कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक का कार्य योजना पर चर्चा का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें