फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Crime: युवक पर बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान हुई मौत; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 04 Aug 2024 10:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar Crime: किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में खैरथल रोड पर एक होटल में युवक के साथ चार पांच लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां युवक के सर में सरिए से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में एक होटल में युवक के साथ चार पांच लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के भाई नीरज सैनी ने बताया कि उनका खैरथल रोड पर रेस्टोरेंट है, जहां दो अगस्त की शाम पांच बजे होटल के उपर कमरे में थार तथा नीचे दीपक उर्फ रवि मेरा भाई था।

विज्ञापन


हरपाल गुर्जर निवासी तरवाला भी था कि अचानक दो मोटर साइकिल पर आदमी आएं जिनके नाम रबिन्द्र गुर्जर निवासी कांकरा, सुमित गुर्जर निवासी कांकरा नवल मंडार कांफना, निशांत यादव निवासी मिन्हूत्ती, अजय सांवरिया निवासी कांकर, नितिन सैनी निवासी तिजारा वार्ड संख्या 1 दो मोटर साइकिल पर आए।

इनके हाथों में लोहे की रॉड थी, जिन्होंने होटल में घुसकर दीपक उर्फ रवि को घेर लिया और उसके साथ लोहे की रॉडो से मारपीट शुरू कर दी। दीपक उर्फ रवि की हालत खराब हो जाने के कारण उसे अलवर निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें