फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पक्षीघर का किया उद्घाटन, लोगों से मिलकर उनका हाल चाल जाना

Sat, 03 Aug 2024 05:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर की जनता और प्रधानमंत्री का उन्हें केन्द्रीय मंत्री बनाने के लिए भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के कुछ लोग जो गंडाला कैम्प में हैं वो उनसे मिलने आये और उन्हें इस पक्षी घर के उद्घाटन का मौका दिया।
विज्ञापन
अलवर सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूपेन्द्र यादव ने सभी लोगों से ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ से जुड़ने की अपील की और कहा कि हम अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए। उन्होंने ये भी कहा कि आज भी हम पूरी तरह से हमारी सारी जरूरतों के लिए प्रकृति पर ही निर्भर हैं। केंद्रीय मंत्री ने पीपल, नीम, बहेड़ा, आमला और जामुन जैसे देसी पेड़ लगाने की भी अपील की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा की प्रकृति हमें हमारे जीवन में सब कुछ देती है और ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम भी प्रकृति को वापस दें। भूपेन्द्र यादव ने गंडाला के लोगों से उनकी झील को भी सबसे साफ झील बनाने के लिए प्रोत्साहन दिया। भूपेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल का भी पेयजल के लिए ERCP के तहत बुचारा बांध तक पानी लाने के लिए धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि यमुना के पानी के लिए भी हरियाणा की सरकार से सकारात्मक बातचीत चल रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार स्किल डेवलपमेंट का बजट लेकर आई है और राजस्थान सरकार ने भी सड़क, बिजली और पानी की समस्याओ को दूर करने वाला बजट पास किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें