फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: प्रेमी के इश्क में पागल विवाहिता ने पति की काट दी गर्दन, पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2025 11:38 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला थानागाजी के रहने वाले युवक सुभाष नाम के व्यक्ति से प्यार करती थी। दोनों के बीच पिछले कई सालों से अवैध संबंध थे। आरोपी महिला मजदूरी किया करती थी।
विज्ञापन
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के थानागाजी में एक व्यक्ति की गर्दन और नाक कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। इस महिला ने अपने से 17 साल छोटे युवक के प्यार में पागल होकर यह कदम उठाया था। खुद महिला के बेटे की उम्र 20 साल है, जबकि इसके प्रेमी की उम्र 27 साल है।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतका की पत्नी से जब पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने बताया कि महिला थानागाजी के रहने वाले सुभाष से प्यार करती थी। दोनों के बीच पिछले कई सालों से अवैध संबंध थे। आरोपी महिला मजदूरी किया करती थी।

इसी बीच उसकी मुलाकात सुभाष से हुई और दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में आरोपी महिला और सुभाष एक साथ पति पत्नी की तरह रहने लगे। इस बात की जानकारी जब मृतक और उसके परिजनों को लगी तो वे विरोध करने लगे।
विज्ञापन


ऐसे में परेशान आरोपी महिला ने प्रेमी सुभाष के साथ मिलकर पति को पहले तो शराब पिलाई और फिर शराब के नशे में उसको अकबरपुर क्षेत्र से किडनैप करके थानागाजी ले आई। जहां एक होटल के कमरे में उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें