फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: किसान के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस, अन्नदाता पर जुल्म बर्दाश्त नहीं- टीकाराम जूली

Mon, 13 Jan 2025 11:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

नागौर में निजी सीमेंट कंपनी के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अन्नदाता पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नागौर जिले में किसानों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों  में निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण देश और प्रदेश का किसान आंदोलन को मजबूर है। भाजपा सरकार किसानों के अधिकारों का हनन करने और उनकी आवाज को दबाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


प्रतिपक्ष के नेता जूली ने कहा कि जेएसडब्ल्यू सीमेंट कंपनी के साथ मिलकर पुलिस द्वारा की गई इस दमनात्मक कार्रवाई में कई किसान और महिलाएं घायल हुई हैं, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि नागौर जिले के सरासनी गांव में किसान जेएसडब्ल्यू सीमेंट कंपनी के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बर्बरतापूर्वक लाठियां भांजी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अन्नदाता पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। 
विज्ञापन


जूली ने बताया कि उन्होंने लाठीचार्ज करने की अमानवीय घटना के संबंध में जिला कलेक्टर से तथ्यात्मक जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं और मांग करता हूं कि सरकार दोषी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाए। प्रतिपक्ष के नेता जूली ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम किसानों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें