फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: व्यापारी के करंट अकाउंट पर साइबर ठगों की काली नजर, आधे घंटे में साढ़े नौ लाख उड़ाए, मामला दर्ज

Thu, 22 Jan 2026 05:54 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल

सार

खैरथल में साइबर ठगों ने एक व्यापारी के करंट अकाउंट से करीब साढ़े नौ लाख रुपये उड़ा लिए। अचानक हुई इस बड़ी साइबर ठगी के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर पोर्टल और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
व्यापारी के करंट अकाउंट पर साइबर ठगों का धावा, साढ़े नौ लाख साफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में साइबर अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला खैरथल शहर से सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने एक व्यापारी के बैंक खाते में सेंध लगाकर महज 30 मिनट के भीतर 9 लाख 58 हजार 187 रुपये की रकम उड़ा ली।

विज्ञापन


यह मामला खैरथल शहर के वार्ड नंबर 26 स्थित मुरली कॉलोनी का है। यहां रहने वाले व्यापारी रवि कुमार के करंट अकाउंट को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 20 जनवरी की शाम 4 बजे के करीब अज्ञात ठगों ने तकनीकी माध्यमों से खाते की जानकारी हासिल कर एक के बाद एक कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए और आधे घंटे के भीतर खाते से बड़ी रकम निकाल ली।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में NFSA परिवारों को मिलेगी राहत, अनाज वितरण के लिए शुरू होंगे ग्रेन एटीएम
विज्ञापन


जैसे ही पीड़ित रवि कुमार के मोबाइल फोन पर खाते से पैसे निकलने के मैसेज आए, वे चौंक गए। उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए शाम करीब 4:30 बजे साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वे सीधे खैरथल थाने पहुंचे और पूरे मामले की लिखित रिपोर्ट पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन


खैरथल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी रामकिशन (पु.नि.) के अनुसार इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम जांच में जुटी हुई है। फिलहाल ट्रांजेक्शन डिटेल, बैंक रिकॉर्ड, आईपी एड्रेस और तकनीकी लॉग्स की जांच की जा रही है, ताकि साइबर ठगों तक पहुंचा जा सके। 

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने बैंक खातों और ऑनलाइन लेन-देन को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज से दूर रहें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें