फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का बैग बस में छूटा, पीछा करते समय सड़क हादसे में चाचा की मौत; भतीजी गंभीर

Thu, 22 Jan 2026 11:07 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar: कठूमर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नरेश मीणा की मौत हो गई, जबकि उनकी 19 वर्षीय भतीजी पायल मीणा गंभीर घायल हुई। बस में छूटा बैग लेने के दौरान हादसा हुआ।

विज्ञापन
हादसे में चाचा की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले में कठूमर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर सड़क मार्ग पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। मानपुर पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी 19 वर्षीय भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब चाचा अपनी भतीजी का बस में छूटा बैग वापस लेने के लिए रोडवेज बस का पीछा कर रहे थे।

विज्ञापन


बैग के चक्कर में हुआ हादसा
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौंख निवासी पायल मीणा (19) जयपुर से रीट (REET) की परीक्षा देकर रोडवेज बस से कठूमर लौटी थी। बस स्टैंड पर उतरते समय पायल अपना बैग गलती से बस में ही भूल गई। उसे लेने स्टैंड पर आए उसके चाचा नरेश मीणा (25) को जब इसकी जानकारी मिली, तो वे तुरंत पायल को बाइक पर बैठाकर उसी रोडवेज बस का पीछा करने लगे ताकि अगले स्टैंड तक बस को पकड़ सकें।

पढ़ें; रात के सन्नाटे में गूंजता विरोध: कायमपुराबास की पहाड़ी पर खनन के खिलाफ जनसंघर्ष, NGT से लेकर डीएम तक शिकायत 
विज्ञापन


अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
जैसे ही उनकी बाइक तसई ग्राम के पास मानपुर पुलिया पर पहुँची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चाचा-भतीजी दोनों सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। सूचना मिलते ही कठूमर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया।
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
CHC प्रभारी डॉ. जवाहर सैनी और डॉ. हेमंत वर्मा ने जाँच के बाद नरेश मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च केंद्र (हायर सेंटर) रेफर कर दिया गया है। मृतक नरेश मीणा की शादी वर्ष 2023 में ही हुई थी और उनकी महज 10 माह की एक मासूम बेटी है। इस घटना के बाद सौंख गाँव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें