Rain Alert Rajasthan: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है। आज गुरुवार को 6 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि उत्तर-पश्चिमी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश का दौर इस सप्ताह थमने वाला नहीं है। अगले सप्ताह 26 से 28 जनवरी के बीच एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे मावठ की बारिश की संभावना है। कोहरे के कारण कई जिलों में ठंड बनी हुई है।
Rain Alert Rajasthan: राजस्थान में गुरुवार को 6 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश का यह सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक के बाद एक नए सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। इसी कड़ी में अगले सप्ताह एक और सिस्टम प्रभावी होगा, जिससे 26 से 28 जनवरी के बीच मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ मावठ की बारिश होने की संभावना है।कोहरे का असर, दिन में भी ठंड
सर्द हवाओं से राहत, लेकिन ठंड बरकरार
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम हुआ है, जिससे सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। हालांकि, कोहरे के चलते अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। गंगानगर, टोंक, उदयपुर, पिलानी, सीकर, करौली, अलवर और बारां समेत कुछ शहरों में तापमान सिंगल डिजिट में रहा। बुधवार को फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जनवरी के आखिरी सप्ताह में भी बारिश के आसार
(तापमान 21 जनवरी का डिग्री सेल्सियस में है)
शहर । अधिकतम । न्यूनतमअजमेर - 25.5 । 9.9